Breaking News

भाजपा ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शिवालयों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। आरती पूजन के बाद ओमकार मंत्र का जाप किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडलों में शिवालयों में मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद ओमकार मंत्र का जाप किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक कोडिया में स्थित भुईया फोड़ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने शाम को कसारीडीह बोरसी मंडल में स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना कर ओमकार मंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सदियों से बार-बार हुए हमलों के बावजूद सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट भावना के प्रतीक के रूप में आज भी शान से खड़ा है। सोमनाथ की कथा केवल एक मंदिर की नहीं, बल्कि भारत माता के उन अनगिनत सपूतों के अदम्य साहस की कहानी है, जिन्होंने देश की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा की।
जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर ध्वस्त कर दिया। वर्ष 2026 जनवरी में इस आस्था और सभ्यता पर बर्बर हमले के 1000 वर्ष पूर्ण हुए हैं। सोमनाथ मंदिर के पुनरुत्थान और निरंतरता को रेखांकित करने के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। हमारी सभ्यता संस्कृति पूरे विश्व ने पहले भी मानी है और अब भी मानते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कौशल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, मंडल भाजपा महामंत्री अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, रोमनाथ साहू, राकेश यादव, महेंद्र चोपड़ा, ताम्रध्वज यादव, लक्ष्मी निषाद, डॉ भारती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!