Breaking News

पीएम सूर्यघर में लेटलतीफी करने वाले वेंडर ब्लैक लिस्टेड होंगे, एफआईआर भी दर्ज होगी  

  • बिजली कंपनी के वितरण कंपनी के डायरेक्टर पाठक ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति पर दुर्ग रीजन के अधिकृत वेन्डरों की समीक्षा की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बिजली कंपनी के डायरेक्टर राम अवतार पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति पर दुर्ग रीजन के अन्तर्गत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के सोलर एजेन्सियों के संचालकों और मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने सोलर एजेंसियों के संचालको को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घरों में जाकर योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने  सभी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, पीएम सूर्य घर योजना के स्टेट नोडल अधिकारी नार्गाजुन बिम्बसार, अधीक्षण अभियंता जे. जगन्नाथ प्रसाद और आरके मिश्रा सहित दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के सभी कार्यपालन अभियंता व सोलर एजेन्सियों के संचालक उपस्थित हुए।
डायरेक्टर राम अवतार पाठक ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंकों में लोन सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी वेन्डरों द्वारा उपभोक्ताओं के रूफटॉप लगाने में लेटलतीफी की शिकायतें मिल रही है। ऐसे वेन्डरों को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। उन्होने निधारित समयसीमा पर काम पूरा न करने वाले दुर्ग क्षेत्र के सोलर एजेन्सियों के संचालकों को फटकार लगाते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोन स्वीकृत होने के बाद भी दो-तीन महीनों से सोलर सयंत्र स्थापित न करने वाले वेन्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संचालकों के पंजीयन रद्द कर जमा राशि को जब्त किया जाएगा। मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने बकाया राजस्व वसूली के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं के घरों के छतों पर सौर संयंत्र स्थापित करने कहा। सभी जोन व वितरण केन्द्र स्तर पर 300 से अधिक यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट बनाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने भरसक प्रयास करने के निर्देश दिये गए।

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!