Breaking News

पुणे से दो बाइक से आ रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, बाप-बेटा बाल-बाल बचे

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दो बाइक पर एक परिवार के चार सदस्य पुणे से लौट रहे थे। करीब १०३३ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद घर से 27 किलोमीटर दूर एक्सीडेंट होने के कारण मां-बेटे की मौत हो गई। उनके पीछे बाइक से आ रहे बाप-बेटे की जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां-बेटे की बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजू साहू का परिवार पुणे में मजदूरी का काम करते थे। 9 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वे पुणे से अपने पैतृक गांव बेमेतरा जिले के जामगांव के लिए रवाना हुए। पुणे से जामगांव की कुल दूरी लगभग 1,060 किलोमीटर है। परिवार के चारों सदस्य दो दोपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे थे। १०३३ किलोमीटर का सफर तय कर वे पथरिया तक पहुंच चुके थे। 10 जनवरी की रात करीब 10:45 बजे धमधा मेन रोड पर हाईवा ब्रेकडाउन कंडीशन खड़ी थी। इसी दौरान मां-बेटे की बाइक हाईवा से जा टकराई।
सूचना मिलने पर 112 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल अहिवारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मालती साहू (35) और उनके बेटे राजेंद्र साहू (22) के रूप में हुई है। हादसे में राजेंद्र के पिता राजू साहू (40) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का छोटा बेटा जागेश्वर साहू सुरक्षित है।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद घायल राजू साहू ने हाईवा ड्राइवर के खिलाफ  नंदिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है कि ड्राइवर ने वाहन को सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा किया था। वाहन में इंडिकेटर चालू नहीं था। रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए गए थे। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार वाहन को समय पर नहीं देख सके जिसके कारण हादसा हो गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!