- डीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने जिले के दुर्ग और पाटन विकासखण्ड के 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणामफल वाले विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सेजेस देवादा पाटन में पदस्थ व्याख्याता एलबी एस. विश्वास, खुशबू सिंह, स्मृति कुशवाहा, तनुजा चन्द्राकर देर से स्कूल पहुंचे। सुबह 10.30 बजे तक एक कक्ष में ताला लगा था। इन अनियमितताओं के लिए संबंधित संस्था प्राचार्य को कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया गया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोंडपेन्ड्री के निरीक्षण के दौरान ममता चन्द्रवंशी शिक्षक कक्षा में मोबाईल से बात कर रही थी। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया। शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय तर्रा के निरीक्षण दौरान जयश्री ठाकुर व्याख्याता का ऑनलाइन अवकाश नहीं पाया गया। सेजेस घुघवा पाटन, सेक्टर-07 का निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही, छमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थियों को सीमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने और प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal