Breaking News

अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौत

द सीजी न्यूज

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 8:15 बजे नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास कल्याण ज्वेलर्स के सामने भिलाई निवासी मृतिका मोहना मेश्राम (52 वर्ष) अपने भाई मुकेश कुमार गजभिये के साथ बाइक पर नेहरू नगर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी। दुर्घटना में मोहना मेश्राम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल स्पर्श अस्पताल सुपेला में भर्ती किया गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया था। 23 जनवरी को सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस मामले में अज्ञात कार के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!