- हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में समुचित रोजगार के अवसर मिले, – यशवंत जैन
- वीबी जी-राम-जी गांवों के सर्वांगीण एवं चौमुखी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है : गजेंद्र यादव
- राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छी योजनाएं सीढ़ी की तरह होती है – सुरेंद्र कौशिक
द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री व वीबी राम जी के कार्यक्रम प्रदेश संयोजक यशवंत जैन, उनके सह वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे। उनके साथ मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ,केंद्रीय नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला मंत्री व कार्यक्रम के जिला संयोजक गिरेश साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, सदस्य गण लालेश्वर साहू लोकमणी चंद्राकर उपस्थित रहे|
भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने वीबी-जी राम जी की चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था। अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए बुआई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित रोजगार मिले, इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए यह योजना लाई गई है। कांग्रेस शासन काल में मनरेगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ और रोजगार के नाम पर लोगों से छलावा किया गया। जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया, उनका भुगतान भी समय पर नहीं किया गया। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 125 दिन की रोजगार के साथ ही 7 दिनों में भुगतान की सुविधा की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना भारत को एक नई पहचान दिलाएगी। इसलिए इस योजना को लेकर हमें जन जागरुकता लानी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस योजना के लाभ को हमें बताना है। अच्छी योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य हमें करना है। विकसित गाँव से विकसित भारत की शुरुआत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को रोजगार मिले और उनका विकास हो, इस दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया। लोगों से काम लेने के बाद उनको समय पर भुगतान नहीं किया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा व कार्यक्रम के संयोजक गिरेश साहू ने भी संबोधित किया।कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सदस्य लालेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्री मांडवी,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन कीर्ति नायक लिमन साहू, निशा सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

