Breaking News

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू 26 जनवरी को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सुबह 9 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। हर्ष फायर, 9.15 बजे मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
जिलाधीश एकादश और नागरिक एकादश के बीच हॉकी व रस्साखींच मैच होगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पंडित रविशंकर स्टेडियम में ‘जिलाधीश एकादश और ‘नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण हॉकी और रस्साखींच मैच का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 4 बजे से शुरू होगा। ‘जिलाधीश एकादश की टीम में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मैदान पर दमखम दिखाएंगे। टीम की अगुवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद के कुजूर करेंगे। उनके साथ दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य और दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसपी विजय अग्रवाल, सीएसपी हर्षित मेहर, डीएफओ दीपेश कपिल, एडीएम अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह सहित नगर निगम आयुक्त और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख होंगे।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!