Breaking News

विधायक चंद्राकर ने किया नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण

  • मां परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बसंत पचमी के अवसर पर ग्राम चंदखुरी में देवांगन समाज ने मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती का आयोजन किया। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी। देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। माँ परमेश्वरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना व सेवा भजन किया गया। समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 12 लाख रुपए की लागत से सामाजिक भवन के अतिरिक्त कक्ष का फीता काटकर समाज को समर्पित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। समाज की मांग पर सामाजिक भवन बन चुका है। अब सामाजिक कार्यों व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक देवांगन, दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिपं सदस्य प्रिया साहू, श्रद्धा साहू, जिपं सदस्य आशा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच कविता ठाकुर, उपसरपंच योगिता यादव, दिलीप देवांगन, पूनाराम देवांगन, खेमलाल चंद्राकर, जगन्नाथ देवांगन, बीरेंद्र देवांगन, शिवा देवांगन, कमलेश देवांगन उपस्थित रहे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!