– एसआईआर के तहत नोटिस जनरेट कर सुनवाई करें – कलेक्टर
– पीएम उज्जवला गैस योजना के द्वितीय चरण के आवेदकों का कराएं सत्यापन
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि सभी ईआरओ को एसआईआर के अंतर्गत लंबित नोटिस जनरेट कर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण करने कहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभावार नोटिस की कार्यवाही पेंडिंग है। निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए तत्परतापूर्वक कार्यवाही करें। उन्होंने बगैर लायसेंस अस्पताल चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने सीएसएचओ को निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि जिला कार्यालयों के अलावा अनुविभाग, तहसील व विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों में भी ई-ऑफिस की प्रक्रिया शुरू की जाए। सभी जिला कार्यालय प्रमुख अधीनस्थ कार्यालयों से संबंधित डेटा एनआईसी को शीघ्र उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने बायोमेट्रिक उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभ तिथि से अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति पत्रक बनाने और अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को नोटिस देने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमि आबंटन के संबंध में संबंधित विभाग शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करेेें। जिला मुख्यालय में मनोरोगी हॉस्पिटल की जानकारी लेते हुए सीजीएमएससी के अफसरों को निर्माण स्थल पर अवस्थित पूर्व भवन को शीघ्र डिस्मेंटल करने कहा। ताकि, हास्पिटल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। सिकलसेल जांच हेतु चिन्हांकन और वय वंदना योजना अंतर्गत प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रारंभ आधार पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने बाल विकास परियोजना वार जानकारी प्रस्तुत करने ईडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय व भौतिक प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को कार्यपूर्णता के संबंध में यूसी/सीसी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के द्वितीय चरण अंतर्गत खाद्य विभाग को मिले आवेदनों का संबंधित नगरीय निकायों और जनपदों के माध्यम से सत्यापन कराने कहा। आवेदकों के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार रेंडम सत्यापन कराने कहा गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal