Breaking News

धान खरीदी की टोकन लिमिट व समय-सीमा बढ़ाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन : उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी की टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने व खरीदी की समय-सीमा आगे बढ़ाने की  मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि किसानों के हित में शीघ्र निर्णय न लिये जाने पर किसानों के साथ मिलकर कांग्रेसजन उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 29 जनवरी निर्धारित की गई है, लेकिन इस अवधि तक काटे गए टोकनों के आधार पर लगभग 20 प्रतिशत धान सरकार द्वारा खरीदा नहीं जा सकेगा। यह सरकार के उस दावे को झूठा साबित करता है, जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की बात कही गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया जानबूझकर धीमी रखी गई, ताकि किसानों का पूरा धान न खरीदा जाए। टोकन कटौती की सीमित व्यवस्था और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान आज भी अपने खेतों में धान लेकर परेशान हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश और निराशा व्याप्त है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मांग करते हुए कहा कि जिन किसानों का टोकन नहीं कट पाया है, उनके लिए धान खरीदी टोकन की लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए। धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाकर सभी किसानों का पूरा धान खरीदा जाए। जिन केंद्रों में खरीदी की गति धीमी है, वहां अतिरिक्त व्यवस्था कर शीघ्र खरीदी सुनिश्चित की जाए।

ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) प्रभावित किसानों के साथ बड़े और उग्र आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, अशोक चन्द्राकर, हरीश साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, महापौर शशि सिन्हा, लक्ष्मी साहू, योगिता चन्द्राकर, विक्की चन्द्राकर, रामकली यादव, प्रेमलता साहू, नासिर खोखर, संगीता महानंद, पोषण साहू, नेतराम सेन, किसान नेतराम, रामप्रसाद, विजय चंद्राकर, प्यारे लाल साहू, धनंजय, केशव राम, सौरभ ताम्रकार, मोहित वाल्दे, विनोद गुप्ता, बैकुंठ महानद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!