Breaking News

ससुराल में छोड़ने की बात न मानने पर नशे में धुत आरोपी ने दोस्त की कर दी पिटाई

द सीजी न्यूज

भिलाई। नशे की हालत में ससुराल छोड़ने की जिद कर रहे युवक की बात न मानने पर उसने अपने दोस्त की पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता नीरज पाठक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो वायर कंपनी इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। 26 जनवरी को ड्यूटी के दौरान आकाश साहनी ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। कंपनी से बाहर निकलने पर नीरज ने देखा कि आकाश साहनी नशे की हालत में बैठा था। आकाश ने उसे ससुराल छोडऩे कहा। नीरज ने उसे गाड़ी में बैठाया, लेकिन ससुराल न ले जाकर श्रमिक नगर स्थित उसके घर के पास छोड़ दिया। इससे नाराज होकर आकाश साहनी ने गाली गलौज करते हुए नीरज की डंडे से पिटाई कर दी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!