– रायपुर और दुर्ग जिले की पुलिस और ट्रैफिक अमला यातायात सामान्य करने में नाकाम
भिलाई। राजधानी में भले ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी गई है लेकिन व्यवस्था में रत्ती भर सुधार नहीं हुआ है। आज कुम्हारी टोल नाके के आगे चंदनडीह के पास हुए एक्सीडेंट से जाम लग गया। दोपहर 12 बजे से फोरलेन पर लगा जाम रात 8 बजे तक क्लीयर नहीं किया जा सका। राजधानी और दुर्ग जिले की पुलिस सहित यातायात विभाग फोरलेन पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम रहे।
जाम के कारण कुम्हारी से भिलाई तीन तक जाम की स्थिति रही। सड़क पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। रायपुर-दुर्ग के बीच आवागमन का एकमात्र मार्ग होने के कारण लोग घंटों तक हलाकान रहे। आवाजाही करने वालों ने बताया कि दोपहर से दोनों ओर 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन अमला भी परेशान रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नंदन वन चौक पर राखड़ से भरे वाहन को हटाने के बाद ही फोरलेन पर यातायात सामान्य हो पाएगा। सबसे ज्यादा जाम और अव्यवस्था की स्थिति यहीं पर है। राजधानी के पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अफसर लगातार यातायात सामान्य करने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन प्लानिंग और समन्वय न होने के कारण रात 9 बजे तक यातायात सामान्य नहीं हो पाया है।
दुर्ग जिले की ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि नंदन वन के पास राखड़ से भरी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी कारण फोरलेन में आवागमन पर असर पड़ा। अंजोरा सहित कई प्रमुख स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात सुगम बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Check Also
नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी
द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal