- वोरा ने जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी से किया सवाल – महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा?
THE CG NEWS
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। शुभकामनाएं देने के साथ ही वोरा ने कहा कि भाजपा देश भर में उत्सव मना रही है, लेकिन भाजपा को यह बताना चाहिये कि आम जनता की समस्याओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा।
वोरा ने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। शक्कर की बढ़ती कीमतों से लेकर रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों के खर्च तक आम आदमी परेशान है। सरकार को इन मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।
वोरा ने कहा, “नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल सेवा संकल्प के रूप में मनाने के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में भी याद किया जाए, ताकि देश में व्याप्त इन समस्याओं पर चर्चा हो और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना पड़े। तभी देश में दिया जलाना और जन्मदिन का उत्सव मनाना वास्तव में अच्छा लगेगा।”
वोरा ने कहा कि देश के करोड़ों परिवारों की परेशानियों और उनके सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को महंगाई, रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
