Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला – धीरज बाकलीवाल

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा की 

THE CG NEWS

दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हुए पथराव और हमले की शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कड़ी निंदा की है। बाकलीवाल ने लोकतंत्र पर हमला बताया।

धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता या राजनीतिक दल के काफिले पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र की गरिमा प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ भरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और असम राज्य के कांग्रेस प्रभारी हैं और पार्टी के संगठनात्मक कार्य से असम में मौजूद थे। उनके काफिले को निशाना बनाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना है।

धीरज बाकलीवाल ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। धीरज ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। चुनावी माहौल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जब से असम मे भाजपा की सरकार सत्ता मे आई है, तब से हिंसक घटनाओ मे बढ़ोतरी हुई है और यहां भाजपा की सोची समझी साजिश के तहत हमला किया जा रहा है। भाजपा को इस उप चुनाव मे अपनी हार नज़र आ रही है इस हमले से कांग्रेसी डरने वाले नही है।

Check Also

शराब लेकर स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक सस्पेंड : शराब पीकर कार्यालय में गाली गलौज करने वाले सहायक ग्रेड 3 भी नपे

स्कूलों में शराबखोरी करने पर लगातार कार्रवाई के बावजूद नहीं सुधर रहे शिक्षक बड़ा सवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!