Breaking News

सुशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा सेवा सेतु पोर्टल : मुख्यमंत्री साय

  • जिले के अधोसंरचना, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने 218 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

THE CG NEWS

दुर्ग / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु-जनता के द्वार डिजिटल सरकार’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस गरिमामय आयोजन के दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास को गति देते हुए दुर्गवासियों को कुल 218 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका निगम रिसाली को मिशन क्लीन सिटी, उमर पोटी में 33/11 केवी के सब स्टेशन तथा उतई व धनोरा में नए बिजली वितरण केन्द्र खोले जाने की भी घोषणा की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा संकल्प शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 13 वर्षों तक नेतृत्व करने के बाद वर्ष 2014 से वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । इसके साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक कल्याण के तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के खातों में 163 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता डीबीटी के जरिए अंतरित की गई है। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सुशासन एवं अभिशरण विभाग का गठन किया गया है। शासकीय कार्य पूरा डिजिटल कर दिया गया है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की नागरिक सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके माध्यम से आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है और सेवाओं की पहुंच आसान हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार का सेवा सेतु पोर्टल सुशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। आज 38 विभागों की 907 सेवाएं 16,619 सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

इस अवसर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचा रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में लगातार 32 महीनों से सहायता राशि अंतरित की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसेवा का सफर गुजरात से शुरू हुआ। गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और औद्योगिक विकास को गति मिली। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत की है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने स्वदेशी तकनीक और वैक्सीन के माध्यम से प्रभावी प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 25 वर्षों से निरंतर देशहित में कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के विकास गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी वंबड़ी संख्‍या नगरवासी उपस्थित थे।

Check Also

GST काउंसिल की बैठक में 5 बड़े फैसलों पर मुहर – शिव चंद्राकर

THE CG NEWS नई दिल्ली। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक शिव चन्द्राकर  ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!