- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने निगम का अभियान तेज
- मालवीय नगर से 20 सोफा सेट जब्त
THE CG NEWS
दुर्ग। नगर निगम की टीम ने त्योहारी सीजन में शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। महापौर अलका बाघमार ने बैठक के दौरान अतिक्रमण अधिकारी को शहर में अवैध कब्जों एवं सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के पालन में अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
निगम अमले ने इंदिरा मार्केट स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के समीप व मल्टीलेवल पार्किंग के आसपास किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान मल्टीलेवल पार्किंग के समीप से 3 हाथ ठेले जब्त किए गए।
मालवीय चौक के आगे संभाग आयुक्त कार्यालय के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध भी निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर 20 नग सोफा सेट रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए 20 नग सोफा सेट जब्त किए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

