
द सीजी न्यूज
विधायक अरुण वोरा की पहल पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सर्जिकल वार्ड का जीर्णोद्धार करने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) से 1 करोड़ 50 लाख रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति मिली है। जिला अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए काफी समय से जर्जर भवन के संधारण की मांग उठ रही थी। उन्होंने राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार जताया।
विधायक अरूण वोरा ने इससे पहले 5 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि डीएमएफ से स्वीकृत करा चुके हैं। इससे नवीन ओपीडी भवन व सर्जिकल वार्ड के जीर्णोद्धार फेस 1 का काम भी किया गया। जिला अस्पताल के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत पड़ने पर वोरा ने खनिज न्यास की बैठक में प्रभारी मंत्री व समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर से चर्चा की और अस्पताल के साथ साइंस कालेज दुर्ग के नए व पुराने भवन में पेयजल व्यवस्था के लिए 22 लाख की स्वीकृति न्यास निधि से स्वीकृत कराई है।
वोरा ने कहा कि दुर्ग जिला अस्पताल 500 बिस्तरों के अस्पताल के साथ आसपास के क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय है। यहां सभी तरह के मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने आते हैं। 100 बिस्तर वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल व 20 बिस्तरों वाले ट्रॉमा सेंटर का नया भवन बनने के बाद पुराने भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता थी जिसके लिए राशि स्वीकृत होने पर अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal