द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर सभी जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संकमण की रोकथाम के लिए दी गई राशि का स्वविवेक से उपयोग करने की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र प्रेषित कर दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम करने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को विकसित करने जीवनदीप समितियों के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष से आबंटित राशि के उपयोग की अनुमति दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जीवनदीप समितियों के माध्यम से आबंटित राशि के उपयोग की दी गई अनुमति में शिथिलता प्रदान करते हुए कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर्स को उनके द्वारा स्वविवेक से मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि के उपयोग की अनुमति दी जाती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal