द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले भर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के पहचान के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कोरोना के लक्षण वाले लोगों या कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को रोगनिरोधी किट तुरंत मौके पर ही दे दिया जाए। त्वरित दवा मिलने पर उनका त्वरित ही इलाज शुरू हो जाएगा।

इस संबंध में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भी कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों या कोरोना के लक्षण वाले लोगों को दवाइयां देकर इलाज शुरू करने की मांग की गई थी। विधायक और महापौर के प्रयासों से अब कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।