Breaking News

शहर की सफाई के साथ स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान – महापौर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने नाला, नालियों और तालाबों की सफाई के लिए विभागीय अफसरों को सख्त निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि आगामी दिनों में बारिश शुरू होने से पहले नाला-नाली और निस्तारी तालाबों की सफाई का काम हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, अमित देवांगन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराएं

बैठक में महापौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को गम बूट, जैकेट, ग्लब्स आदि सामान दिया जाए।

शहर में स्थित प्रतिक्षालयों की नियमित सफाई अवश्य कराएं

महापौर ने कहा कि दुर्ग नगर निगम द्वारा शहर के अनेक प्रमुख मार्गों में यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया है। इन प्रतीक्षालयों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। प्रतीक्षालयों की नियमित सफाई होनी जरूरी है। सप्ताह में एक बार इन प्रतीक्षालयों की पानी से धुलाई करने की व्यवस्था भी होना चाहिए। महापौर ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में मच्छर उन्मूलन कार्य के लिए टेमीफाॅस दवाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!