द सीजी न्यूज डॉट कॉम
लंदन डिजाइन प्रदर्शनी का तृतीय संस्करण 1 जून 2021 से 27 जून 2021 तक लंदन स्थित सॉमरसेट हाउस में आयोजित किया गया है। इसके संग्रहाध्यक्ष एस डेवलिन है। प्रदर्शनी में 6 महाद्वीपों से ऑस्ट्रिया, कनाडा, हॉन्कॉग, भारत, इजराइल, वेनुजुएला समेत 22 देश हिस्सा ले रहे हैं और गूंज आधारित विषय पर अपने विचारों को पेश करेंगे। प्रतिभागी एस डेवलिन के प्रश्न ‘वर्तमान की समस्याओं का डिज़ाइन के जरिये कैसे समाधान दिया जा सकता है’ का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।
इंडिया पवेलियन, लंदन डिजाइन प्रदर्शनी के सम्मानित प्रायोजकों में छत्तीसगढ़ सरकार भी है। छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति, उन उन्नत विचारो का हिस्सा है जो विश्व के सबसे बड़े डिज़ाइन प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी। लंदन डिज़ाइन प्रदर्शनी 2021 में इंडिया पवेलियन का संचालन भारत के प्रमुख वास्तुकार और डिज़ाइन विचारक निशा मेथुइ घोष द्वारा किया जाएगा। वे भारत के नए पारिस्थितिक एजेंडा को विश्व पटल पर रखेंगी।
इंडिया पवेलियन का प्रायोजक व प्रदर्शनी का हिस्सा होने के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की वन नीति को प्रस्तुत और प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति से प्राइवेट सेक्टर, किसानों, ग्राम पंचायतों और सरकारी विभागों द्वारा लकड़ी के लिए वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा और मदद देने के लिए केंद्रित है, ताकि राज्य की औद्योगिक और फर्नीचर की पूर्ति हो सके और भारत की लकड़ी के आयात पर निर्भरता कम हो सके। वन नीति से राज्य में हरियाली को वृहद् रूप से बढ़ावा मिलेगा और वन क्षेत्र में वृद्धि होगी। राज्य में जलवायु समस्या, भूजल स्तर, सूखा और बाढ़ की रोकथाम में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति को मान्यता मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है। कुछ चुनिंदा उन्नत विचारों के साथ सबसे बड़े प्रदर्शनी में दुनिया के समक्ष इसका प्रदर्शन किया जा रहा है।
लंदन के मेयर सादिक़ खान ने लंदन डिज़ाइन प्रदर्शनी का समरसेट हाउस में उद्घाटन करते हुए 1 जून 2021 को ट्वीट किया – ’38 प्रदर्शनी, 6 महाद्वीप। साथ में सॉमरसेट हाउस के आंगन में एस डेवलिन का खूबसूरत ‘परिवर्तन के लिए जंगल’। लॉक डाउन के बाद पहला बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंदन प्रदर्शनी खुला है। यह प्रदर्शनी दुनिया के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के द्वारा कवर किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी दुनिया भर के लोगो के लिए 27 जून 2021 तक उपलब्ध रहेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal