Breaking News

मुख्यमंत्री 8 जून को करेंगे 285 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले में 285 करोड़ 87 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन 8 जून मंगलवार को 11:45 बजे बीआईटी सभागार में करेंगे। इन कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसे बुनियादी काम शामिल हैं। अधोसंरचना विकास व सामाजिक विकास के इन कार्यों से दुर्ग जिले में नागरिक सुविधाओं के नए दौर की शुरूआत होगी। इनमें 261 करोड़ 9 लाख रुपए के 30 कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इसके अलावा 24 करोड़ 78 लाख रुपए के 27 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ भी मुख्यमंत्री हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO/ से कनेक्ट होकर देखा जा सकता है।

इन विकास कार्यों से दुर्ग जिले में मिलेगी विकास को गति 

सबसे महत्वपूर्ण कार्य 100 करोड़ रुपए की लागत से अंडा से मिनीमाता चौक तक चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य होगा। इस रूट में इससे आवागमन सुगम होगा। जामुल से नंदिनी-अहिवारा के बीच 21 किलोमीटर मार्ग भी 78 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। ननकट्टी-दनिया-बोरी-पुरदा-लिटिया मार्ग का 12 करोड़ की लागत से भूमिपूजन और इंजीनियरिंग पार्क से एकता नगर मुक्तिधाम तक मार्ग का 11 करोड़ रुपए की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा।

जलजीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जाएगा, जिससे गाँव के सभी लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। पूर्ण हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण भी किया जा रहा है। 12 करोड़ 49 लाख की इन विविध योजनाओं का लोकार्पण- भूमिपूजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष में अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ क्वार्टर व अधोसंरचना के लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। डूंडेरा, भिलाई 3 और बटरेल में 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित 3 नवीन औषधालय भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में इन बड़े कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

दुर्ग में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया जाएगा। भिलाई में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास और पिछड़ा वर्ग के बालक तथा कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया जाएगा। इनकी लागत लगभग 9 करोड़ रुपए है। पथरिया और रौंदा में 68 लाख रुपए की लागत से बने हाईस्कूलों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

भिलाई-चरौदा में अधोसंरचना विकास

नगर निगम चरौदा में 5 करोड़ 60 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा जिसमें जीई रोड से श्रीराम सिटी पदुम नगर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शामिल है। विश्व बैंक कालोनी में मिनी स्टेडियम निर्माण, हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर में आश्रय स्थल निर्माण और उमदा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण शामिल है।

बिजली कंपनी के कार्य

विद्युत कंपनी के 51 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन भी होगा। इसमें 36 लाख रुपए की लागत से अमलेश्वर में 132/33 के.वी. उपकेन्द्र के कार्य का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही पाटन उपकेन्द्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना ,पाटन में फीडर बे के कार्य और पुलगांव में अतिरिक्त ट्रासफार्मर की स्थापना व खम्हरिया में 33/11 उपकेन्द्र की स्थापना जैसे 14 लाख रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं।

Check Also

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!