Breaking News

महावीर कॉलोनी में तत्काल पूरा करें गार्डन का बचा काम – महापौर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज एमआईसी प्रभारियों, पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ महावीर कॉलोनी में बन रहे गार्डन का निरीक्षण किया। यहां जनता की मांग पर अमृत मिशन योजना के तहत गार्डन विकसित किया जा रहा है। महापौर ने वार्ड पार्षद नीता जैन से उद्यान में बचे कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उद्यान में पाथ वे, क्यारियां, रोपे गए पेड़-पौधों के अलावा बच्चों के लिए खेल सामग्री की जानकारी लेते हुए बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों से कहा कि उद्यान निर्माण के शेष कार्यो को जल्द पूरा किया जाए। बहुत जल्द वार्ड निवासियों को अमृत मिशन का उद्यान समर्पित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खेल कूद, शिक्षा एवं युवा कल्याण प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद नीता जैन, शहर सचिव विकास यादव सहित अन्य निवासी मौजूद थे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!