- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन’
- प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
- सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलिंगे डिजिटल प्रणाम पत्र
- हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैराथन के लिए अब तक 65 हजार से अधिक लोगों ने इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक
http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते हैं।सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन कराने वालों को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal