Breaking News

लेटलतीफी : नगर निगम के 21 अधिकारी-कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह 10.30 बजे निगम के सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग विभागों में 21 अधिकारी/कर्मचारी गायब थे। ये अधिकारी कर्मचारी देर से पहुंचे। निगम कमिश्नर ने उन सभी अधिकारी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

निगम आयुक्त ने आज सुबह लेखा शाखा, स्थापना शाखा, पेंशन शाखा, राजस्व विभाग, राशन कार्ड शाखा, निरश्रित पेंशन शाखा, लायसेंस शाखा, जनसंपर्क विभाग, सचिवालय, लोक कर्म विभाग, योजना शाखा, कैश शाखा, जनसूचना विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म-मृत्यु शाखा आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। बिना सूचना गायब रहे अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटौती करने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने भविष्य में दोबारा ऐसा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!