Breaking News

वार्ड 34 में मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के 638 घर बनकर तैयार : वार्डवासियों ने विधायक अरुण वोरा से पट्टाधारियों को प्राथमिकता देने लगाई गुहार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

सरस्वती नगर वार्ड क्रमांक 34 में मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के अंतर्गत 638 मकान बनकर तैयार हो गए हैं। शासन के सर्वे के अनुसार कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारों को इन आवासों में शिफ्ट किया जाना है। नगर निगम द्वारा वार्ड में हितग्राहियों को नोटिस भेजे जाने के बाद सैकड़ों बस्तीवासी विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचे और आवास आवंटन में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की। वार्डवासियों ने पट्टाधारी परिवारों को राहत देने की गुहार भी लगाई।

वार्ड के निवासियों ने बताया कि लगभग 400 परिवार वार्ड 34 में विगत 30 वर्षों से रह रहे हैं। शासन द्वारा पट्टे का वितरण किया गया है। इन परिवारों को घर से बेदखल ना किया जाए। योजना के अंतर्गत मकान वितरण में वार्ड के निवासियों को प्राथमिकता मिलना चाहिए। वोरा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बसाने में भरोसा रखती है। लोगों को उजाड़ने का काम कांग्रेस सरकार नहीं करती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जो जहां निवास कर रहा है, उन्हें वहीं बसाने का प्रयास किया जाएगा।

वोरा ने कहा कि पक्के आशियाने पर सभी परिवारों का हक है। ताकि, धूप, गर्मी और बरसात से बचाव हो सके और लोगों को सर्व सुविधायुक्त घर मिले। उन्होंने निगम आयुक्त से चर्चा कर नोटिस का परीक्षण कराने और जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एल्डरमैन जगमोहन ढीमर, पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, सुहादरा यादव, गीतांजलि, हुमनी समेत सैकड़ों बस्तीवासी मौजूद थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!