Breaking News

नगर निगम के 41 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर निगम में लेटलतीफी पर लगाम कसने निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने सख्त निर्देश दिए हैं। भिलाई नगर निगम के कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने सुबह 10ः30 बजे निर्धारित कार्यालयीन समय पर उपस्थित न होने वाले 41 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालयीन समय पर सुनिश्चित करें। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही करने पर विभाग प्रमुखों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

निगम कमिश्नर ने उपायुक्त को सुबह 10:40 बजे उपस्थिति पंजी जब्त कर अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कमिश्नर ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी विभाग प्रमुखों और जोन आयुक्तों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालयीन समय पर होना चाहिए।

विलंब से आने वाले कर्मचारियों के संबंध में जानकारी दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। समय पर उपस्थित न होने के कारण कार्यालयीन कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भविष्य में समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारी कर्मचारियों की वेतन कटौती के साथ-साथ निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!