
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा आज सुबह दिल्ली के लिये रवाना हो गए। वोरा सुबह की फ्लाईट से दिल्ली रवाना हुए। ढाई-ढाई साल के कार्यकाल के मुद्दे पर घमासान के चलते कांग्रेस नेताओं की लगातार दिल्ली रवानगी के कारण एयरपोर्ट पर मौजूद इलेक्ट्रानिक चैनलों के रिपोर्टरों ने वोरा के पहुंचते ही सवालों की झड़ी लगा दी।

वोरा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने जनहित के फैसले लिये हैं और वे शुरू से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर फैसले के साथ रहे हैं। हालांकि वोरा ने पत्रकारों से कहा कि उनके दिल्ली रवाना होने का राजनीतिक प्रयोजन नहीं है। उनकी दिल्ली यात्रा का ताल्लुक ढाई-ढाई साल के कार्यकाल से भी नहीं है। उनकी दिल्ली यात्रा पहले से ही तय थी।
वोरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। किसी भी स्तर पर मतभेद नहीं है। बीते ढाई साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिये गए हैं। इसके कारण कांग्रेस की स्थिति पहले से भी ज्यादा मजबूत हुई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal