Breaking News

आरोहण बीपीओ सेंटर से 670 लोगों को मिला रोजगार : राजनांदगांव जिले के साथ आसपास के निवासियों को मिला फायदा

  • आगामी 2 माह में 1000 सीट बढ़ाते हुये किया जाएगा बीपीओ संचालन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव जिले के टेड़ेसरा स्थित शासन के आरोहण बीपीओ सेंटर से जिले के युवाओं को रोजगार मिला है। उनके कौशल विकास और बेहतर भविष्य के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में आरोहण बीपीओ सफलता की राह पर है और इससे राजनांदगांव जिले के साथ ही साथ अन्य जिलों के अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

शासन द्वारा जिला ई-गवर्नेस सोसायटी राजनांदगांव के माध्यम से बीपीओ संचालन का निर्णय लिया गया। इसके बाद 1 सितम्बर 2020 से 100 सीटों के साथ बीपीओ का संचालन 15 माह के अनुबंध और 300 सीटों के संचालन के लिये  टेक्नो टॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड के साथ करते हुए बीपीओ संचालन शुरू किया गया। 3 वर्ष और 1500 सीट का अनुबंध टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड के साथ किया गया है। बीपीओ संचालन से वर्तमान में 670 लोगों को राजनांदगांव जिले के साथ दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, कवर्धा के निवासियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में उपलब्ध 300 सीटों को आगामी 2 माह में 1000 सीट बढ़ाते हुये बीपीओ संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये बीपीओ में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराये जाने का कार्य प्रगति पर है।


कोविड-19 के दौरान जहां युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही थी, वहीं आरोहण बीपीओ सेंटर में उन्हें नौकरी उपलब्ध कराई गई। कोविड-19 के दौरान युवाओं ने आरोहण बीपीओ सेंटर से जुड़कर जिले के कोविड-19 मरीजों को मदद की। बीपीेओ के तहत् कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2018 में 5 से 8 हजार रुपए तक वेतन भत्ता मिल रहा था, लेकिन वर्ष 2019 के बाद यहां के कर्मचारियों को पद अनुरूप 8 से 20 हजार रुपए तक वेतन भत्ता प्रदान किया जा रहा है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!