Breaking News

कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला फूंका : बौखलाहट में अशोभनीय वक्तव्य दे रहे बीजेपी नेता – अरुण वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सिविल लाइन चौक सांई द्वार के सामने भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल होने के बाद बौखलाहट में भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और मंत्रिमंडल के खिलाफ अनाप-शनाप अशोभनीय वक्तव्य दे रहे हैं। ऐसे स्तरहीन वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र को उजागर करते हैं। भाजपा को छत्तीसगढ़वासियों की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ खुद की चिंता सता रही है।

गौरतलब है कि बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा अशोभनीय व  अमर्यादित बयान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मंत्रिमंडल के खिलाफ दिया गया। भाजपा नेताओं के लगातार अशोभनीय बयानों के साथ ही पिछले दिनों राज्यसभा में सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। भाजपा की हरकतों के विरोध में आज कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुतला दहन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के परमजीत सिंह भुई, देवेश मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, अनूप वर्मा, जितेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, अनूप चंदनिया, राजकुमार साहू, सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, परविंदर चाने, मासूब अली, कृष्णा देवांगन, सतीश देवांगन, संजय धनकर, इंदरपाल सिंह भाटिया, अशोक मेहरा, अब्दुल वहीद चौहान, बृजमोहन तिवारी, राकेश साहू, नंद किशोर शर्मा, आरिफ अली, सदाबहार, श्रद्धा सोनी, बिंदु राजपूत, छाया चौधरी, नंदू ध्रुव, शबाना रानी, निकिता मिलिंद, एनी पीटर,मीना मानिकपुरी, तिलक राजपूत, आनंद ताम्रकार, आनंद श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक खान, राजेश्वरी मिश्रा, कल्याण सिंह ठाकुर, खुशी निर्मलकर, राजकुमार वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मनोज यादव, लक्ष्मण चंदनिया, लतिका दीप, कालिंद्री दीप, चिराग शर्मा, सौरभ ताम्रकार, रेवत राम देवांगन, कल्याण सिंह ठाकुर, राम रतन जलतारे सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!