Breaking News

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने दिये निर्देश : मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर रखने कहा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी पर्ची कम्प्यूटर से देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर उपलब्ध कराने कहा और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीजीएमएसई के अधिकारी को सीपेज ठीक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। हॉस्पिटल के सहायक ग्रेड-3 हरीश कुमार देवांगन को लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर, नर्स और स्टॉफ समय पर हॉस्पिटल आएं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डीपीएम गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी, सीजीएमएससी के इंजीनियर शैलेश नागेश्वर, मेडिकल कॉलेज के एवीन चौधरी सहित अन्य डॉक्टर व स्टॉफ मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!