
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी पर्ची कम्प्यूटर से देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर उपलब्ध कराने कहा और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीजीएमएसई के अधिकारी को सीपेज ठीक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। हॉस्पिटल के सहायक ग्रेड-3 हरीश कुमार देवांगन को लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर, नर्स और स्टॉफ समय पर हॉस्पिटल आएं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डीपीएम गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी, सीजीएमएससी के इंजीनियर शैलेश नागेश्वर, मेडिकल कॉलेज के एवीन चौधरी सहित अन्य डॉक्टर व स्टॉफ मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal