Breaking News

विधायक वोरा के शहर भ्रमण से हरकत में आया नगर निगम का अमला : शहर के 60 वार्डों में होंगे 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा शहर के सभी वार्डों में लगातार दौरा कर सड़क, नाली, पेयजल, साफ सफाई जैसी लोगों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। शहर के नागरिकों द्वारा नगर निगम के अफसरों की शिकायत के बाद विधायक ने कड़ी फटकार लगाते हुए विकास कार्य करने कहा। इसके बाद निगम का अमला हरकत में आया। काफी समय से स्वीकृत 4 करोड़ के सड़क-नाली, पुलिया और डामरीकरण के कार्यों के टेंडर जारी कर दिये गए हैं।

विधायक वोरा ने कहा कि शहर में बड़े विकास कार्यों के साथ ही वार्डों में विकास के लिए लगातार शासन से राशि स्वीकृत कराई जा रही है। पूर्व में 11 करोड़ 70 लाख की राशि से सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य के लिये राशि आबंटित की गई थी। तर्ज पर अब 5 करोड़ की राशि से सभी 60 वार्ड में जरूरी विकास कार्य होंगे। इसमे से 1 करोड़ के कार्य शुरू कराए गए हैं और 4 करोड़ के कार्यों को एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 64 करोड़ की मुख्य सड़क, 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, दो प्रमुख स्थानों धमधा नाका और रायपुर नाका में अंडरब्रिज जैसे बड़े विकास कार्यों के साथ ही शहर के वार्डों का आंतरिक विकास भी आवश्यक है। सड़क-नालियों के निर्माण के साथ ही अधिकारी पूर्व में बनी सड़क-नाली, पुलियों के मरम्मत का भी विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए जनता की मांग पर अलग-अलग मदों में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य विभागों से भी राशि लगातार जारी की जा रही है। जल्द ही शहर में 31 करोड़ से बन रहे भवनों जिसमें ट्रांजिट हॉस्टल, कामकाजी महिला छात्रावास, ऑडिटोरियम और जिला अस्पताल के स्मार्ट सर्जिकल वार्ड का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!