Breaking News

मध्य ब्लॉक कांग्रेस की बूथ स्तरीय कार्यशाला : कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ – अरूण वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

सिविल लाइन दुर्ग में मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद द्वारा बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में शहर विधायक अरूण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दूर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल ने बूथ प्रभारियों को बूथ स्तरीय कार्यशाला में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डों में 39 बूथों में बूथ प्रभारी गठन करने के लिये 12 वार्ड प्रभारी की नियुक्ति कर उन्हें विधायक अरूण वोरा व्दारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अरूण वोरा ने बूथ स्तर के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में विजय दिलाने में बूथ स्तूरीय कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रहेगी। पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी हैं, जो बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के लिये समर्थन जुटाते है। आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और हौसले से ही हम सरकार में हैं। पार्टी कार्यकर्ता फिर से कमर कस लें। बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहॅुचाएं। बूथ-सेक्टर और जोन में जाकर कांग्रेस को मजबूत करना है।

कार्यशाला को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल व महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भुई, राजकुमार साहू, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, संजय गर्ग, हेमंत तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, पार्षद नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, काशीराम रात्रे, राजकुमार वर्मा, शकुन ढीमर, एल्डरमैन जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, पाशी अली, प्रकाश शिवणकर, पार्वती शेण्डे, पप्पू श्रीवास्तव, मीना मानिकपुरी, समय लाल साहू, अशोक मेहरा, हितेश सेन, चन्द्रप्रकाश जैन, राजेश वडयालकर, गणेश सोनी, रामरतन जलतारे, मुकेश पाण्डे, बिन्दु राजपूत, अकरम सौदागर, नवाब एजाज चौहान, विकास यादव, नरेंद्र पटेल, थानेश्वर साहू, केडी देवांगन, राकेश ढीमर, सौरभ ताम्रकार, निशांत गोडबोले, अली असगर, आनंद श्रीवास्तव, रफीक खान, कल्याण सिंह ठाकुर, अश्वनी कुमार निषाद, उमेश तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!