Breaking News

विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न करें : अरुण वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कश्मीर दौरे से वापस आते ही वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने आज मोहन नगर वार्ड 12 का दौरा किया। मोहन नगर में सद्भावना चौक के पास खाली भूमि पर कचरा देखकर वोरा ने निगम कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए। वार्डवासियों ने विधायक को समस्याओं की जानकारी दी। वार्ड की समस्याएं देखने के बाद विधायक ने कहा कि समस्याओं का निदान तुरंत किया जाएगा। उन्होंने निगम कमिश्नर से चर्चा कर वार्ड की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने कहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि असामाजिक तत्व रात के अंधेरे में खाली पड़े भवन और रिक्त भूमि पर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं जिसके कारण वार्डवासियों में भय है। विधायक वोरा ने फौरन दुर्ग एसपी से चर्चा की। मोहन नगर थाना के टीआई को भी इस मामले की जानकारी दी। वोरा ने यहां गश्त बढ़ाने कहा। मोहन नगर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुलिस कर्मियों को विधायक वोरा के साथ समस्या का जायजा लेने भेजा। वोरा ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में तेजी आएगी। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

वार्ड के दौरे में एमआईसी मेंबर संजय कोहले, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, राजेश ताम्रकार, सुष्मिता साहू, अजीत वैद्य, पप्पू श्रीवास्तव, मासूब अली, आयुष शर्मा, गौरव उमरे, जितेंद्र तिवारी, वंदना चौहान, सनी साहू, छाया चौधरी, शुभम कटारे, संजय यादव, दुर्गेश बक्शी, संदीप बक्शी, राकेश दुबे मौजूद थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : कहा – बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल सुकमा में बाढ़ प्रभावित करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!