Breaking News

किसानों को साहूकारों के चंगुल से भाजपा सरकार ने किया मुक्त : शून्य ब्याज पर कृषि लोन देने की सौगात भाजपा की देन : शिव चंद्राकर

THE CG NEWS

दुर्ग। सेवा सहकारी समिति मर्या. पुरदा की वार्षिक आमसभा में संस्था के आमसभा में रखे गए विषयों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। विशेष रूप से कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि और गोदाम निर्माण के विषय पर ध्वनिमत से अनुमोदन किया गया।

इस अवसर पर शिवकुमार चंद्राकर पूर्व संचालक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या-दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अधीन दुर्ग-बालोद-बेमेतरा जिला के सभी सेवा सहकारी समितियां पर हर दो से तीन किलोमीटर के दायरे में खाद गोदाम, बीज गोदाम और धान संग्रहण केंद्र की स्थापना की गई है। इससे सभी किसानों को अपने घर के आसपास ही सामग्रियां आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

शिव चंद्राकर ने कहा कि एक समय साहूकारों से ब्याज लेकर खेती-किसानी का काम करने वाले किसान भाई कर्ज में डूबे रहते थे। पूर्व मु्ख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार के समय से ही दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के नेतृत्व वाली बोर्ड ने किसानों के कृषि कार्य हेतु लोन लिए जाने पर ब्याज दरों को घटाते हुए शून्य ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराने की योजना लागू की। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस योजना से प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू किया। इससे पूरे प्रदेश के किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति मिली है।

आमसभा में दीपक साहू (प्राधिकृत अधिकारी पुरदा), पुनऊ राम साहू (संस्था प्रभारी), ओमप्रकाश साहू, पुरेन्द्र कुमार धीमर,  सुशील कुमार बंजारे, धनीराम साहू, जितेन्द्र कुमार साहू (पूर्व सरपंच पुरदा), प्रताप साहू, विजय कुमार, भगसेला राम, विशेषर बंजारे, नारायण चतुर्वेदी, मोहन दास, गैंदलाल धीमर, केजऊ राम साहू, हिन्दाराम, परमानंद ठाकुर, ईश्वर साहू समिति के आश्रित ग्राम के सरपंच, पूर्व सरपंच गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 : विदेश मंत्रालय ने किया छत्तीसगढ़ का चयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, SING फोरम 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!