Breaking News

विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू कामकाज के लिये मेड ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा

  • जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

THE CG NEWS

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को अब घर के कामकाज के लिए घरेलू सहायिका (मेड) तलाशने के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक रिकेश सेन की पहल से जनता कमल सेतु एप विकसित किया गया है। व्हाट्सएप नंबर 99778 91333 पर संपर्क कर केवल एक सामान्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होते ही महज 1 घंटे के भीतर संबंधित परिवार को 100 से अधिक इच्छुक घरेलू सहायिकाओं की सूची और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

नागरिक अपनी सुविधानुसार उनसे सीधे बातचीत कर उपयुक्त सहायिका का चयन कर सकेंगे। यह योजना नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इस योजना का दोहरा उद्देश्य है। शहरी परिवारों को विश्वसनीय मदद दिलाने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। विधायक की महत्वाकांक्षी शक्ति योजना से जुड़ी लगभग 22 हजार महिलाओं को इस पहल के जरिए सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Check Also

किसानों को साहूकारों के चंगुल से भाजपा सरकार ने किया मुक्त : शून्य ब्याज पर कृषि लोन देने की सौगात भाजपा की देन : शिव चंद्राकर

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा सहकारी समिति मर्या. पुरदा की वार्षिक आमसभा में संस्था के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!