- बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न
THE CG NEWS
दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में 111वाँ वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक से सम्बद्ध सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों ने आमसभा में भाग लिया। बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बैंक का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार अंकेक्षण में ‘‘अ’’ वर्ग प्राप्त किया है।
आमसभा में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके वर्मा ने बैंक के वार्षिक लेखा जोखा का वाचन किया, जिसमें बैंक ने वर्ष 2025-26 में राशि 155.80 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया है। बैंक द्वारा सभी आवश्यक प्रावधान करते हुए शुद्ध लाभ 55 करोड़ अर्जित किया।
बैंक द्वारा अपने सदस्य समितियों को 12.74 करोड़ रु. लाभांश भुगतान करने का निर्णय वार्षिक आमसभा में लिया गया। आमसभा में बैंक की वित्तीय पत्रकों व अन्य प्रस्तावों की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
इस अवसर पर आमसभा में उपस्थित प्रतिनिधियों पवन जैन समिति अहिवारा, निवेश ऋण पर ब्याज दर 12 प्रतिशत से 3 प्रतिशत करने, सभी समिति में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने, खाद गोदाम ऋण पर 50 प्रतिशत अनुदान देने, धान खरीदी का त्रिपक्षीय अनुबंध धान खरीदी के पूर्व कराने की मांग की गई। योगेन्द्र दिल्लीवार दाउ ढाल सिंह साख समिति द्वारा निवेश ऋण की सीमा में वृद्धि की मांग की गई। निवेश ऋण में समिति को ब्याज पर 2 प्रतिशत कमीशन दिया जाए। व्यापारिक आकर्षण हेतु ऋण दिया जाए। दैनिक वेतन कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 का बोनस दिया जाए। 10 वर्ष से अधिक अवधि से कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों का नियमितकरण या वेतन वृद्धि के लिये प्रयास किया जाए। संजीव तिवारी समिति देवरबीजा प्रबंधकीय शुल्क 2.50 प्रतिशत 1.50 प्रतिशत किया जाए। समिति के कालातीत ऋणों की वूसली हेतु विशेष प्रयास किया जाए। धान खरीदी का परिवहन समय पर किया जाए। रऊफ कुरैशी अल्प संख्यक समिति दुर्ग क्रेडिट समितियों को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग और फिक्स डिपाॅजिट में प्रचलित दर से 1 प्रतिशत अधिक ब्याज की मांग की गई।
मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के अभिनंदन हेतु सहकारी सम्मेलन आयोजित करने की मांग की गई। हरदेव लाल सार्वा हल्दी बीमा कमीशन की राशि समितियों को भी दिये जाने और केसीसी चेकबुक 10 पन्ने से बढ़ाकर 25 पन्ने का किए जाने की मांग की गई।
प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिये गए। समितियों से संबंधित समस्याओं को उठाया गया जिसे बैंक स्तर की मांगो का त्वरित निराकरण बैंक द्वारा कराया जाएगा और शासन स्तर के मांगो को शासन को प्रेषित किया जाएगा।
वार्षिक आमसभा में नरेश यदु उपाध्यक्ष, सतीश पाटले उप पंजीयक दुर्ग संदीप भोई उप संचालक कृषि बैंक अधिकारी एस.के.निवसरकर, हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, केके नायक, एएस खान, धीरेन्द्र देवांगन, आर.के.मोहनमाला, चन्द्रशेखर मानिकपुरी, विष्णु देवांगन सहित 402 समितियों के प्राधिकृत अधिकारी व गैर कृषि साख सहकारी समितियों के बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

