
- कलेक्टर व एसपी ने ली शांति समिति की बैठक : सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि आपसी सौहार्द्र और सद्भावना के लिए पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि जुलूस और रैली प्रतिबंधित रहेंगे। आगामी 19 अक्टूबर तक जुलूस व रैली पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, राजनांदगांव के एस़डीएम मुकेश रावटे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरवराम राय, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal