
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पंडित जवाहर लाल नेहरू के अवसर पर पॉवर हॉउस लाल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में सेल रिफ्रेक्ट्रीज यूनियन भिलाई के पूर्व अध्यक्ष व मरार पटेल समाज महासंघ के प्रदेश प्रमुख सलाहकार ब्रम्हदेव पटेल ने अपने समर्थकों के सांथ कांग्रेस की रीति-नीति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के विकास और यहां की जनता के सर्वांगीण विकास की दिशा में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुर्ग विधायक व वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई शहर जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे, तुलसी साहू उपस्थित थे। उनके साथ नोहर सिंह गजेंद्र, अजय चक्रवर्ती, बिंदु राम पटेल, आयुष पटेल, विमल शर्मा, हितेंद्र पटेल, संजू साहू, डिकेश्वरी पटेल, रूखमणी पटेल, डी साजी कुमार, संजय सिंह, हरीश पटेल सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal