
- इंदिरा मार्केट में घूम-घूम कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / नगर निगम प्रशासन ने शहर में 50 से ज्यादा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किये हैं। विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा ब्रांड एम्बेसडर की नियुक्ति की गई है। ब्रांड एंबेसडरों ने शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नाविता शर्मा ने शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट, सब्जी बाजार और मार्केट एरिया में घूम घूम कर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया।
नाविता शर्मा पिछले दो माह से स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को गंदगी न फैलाने, इसके कारण स्वास्थ्य पर असर और शहर की सुंदरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए लोगों से साफ सफाई की अपील की जा रही है। नाविता शर्मा ने अपनी टीम के साथ सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक झिल्ली का उपयोग न करने, सड़ी-गली सब्जी को इधर-उधर न फेंकने और गंदगी न करने के साथ ही डस्टबिन में कचरा रखने की सलाह दी गई। व्यवसाइयों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर सहमति जताई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal