Breaking News

बालगृह के बालक की नहर में डूबने से मौत : तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच : अधीक्षक हटाए गए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोरबा जिला सिंचाई कालोनी  दर्री में सोशल रियाईवल ग्रुप ऑफ अरबन रूरल एंड ट्राईबल (स्त्रोत) संस्था के बालगृह में रहने वाले 13 वर्षीय बालक महावीर घसिया, पिता स्व. प्रेम लाल घसिया के नहर में डूबने से मृत्यु के मामले में कलेक्टर रानू साहू ने कार्रवाई करते हुए बालगृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिये हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच दल में अपर कलेक्टर सुनील नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एमडी नायक और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह शामिल हैं।
जांच टीम सम्पूर्ण घटना की जांच दो दिनों के भीतर करेगी और प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।एडीएम कोरबा ने बताया कि जांच में एनजीओ या उसके अधीक्षक की गलती पाए जाने पर बालगृह के संचालक एनजीओ को पृथक करने का निर्णय लिया जाएगा। भविष्य में अन्य बालगृहों में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में सभी एनजीओ की बैठक बुलाई गई है।
मृतक बालक महावीर घसिया शासकीय माध्यमिक शाला दर्री में कक्षा सातवीं का छात्र था। बाल कल्याण समिति के आदेश से वह एनजीओ द्वारा संचालित दर्री के बालगृह (बालक) में रह रहा था। महावीर 19 फरवरी को सुबह लगभग 7 बजे अन्य बालक विक्की चौहान के साथ सायकल में शिव नगर नहर की ओर चला गया, जहां नहर में डूबने से महावीर की मृत्यु हो गई।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!