Breaking News

विद्युत कंपनी ने 5973 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली काटी : 6599 उपभोक्ताओं से वसूला 4 करोड़ 73 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग द्वारा बिजली बिल बकायेदारों से बिल वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दुर्ग रीजन (दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिला ) के अंतर्गत बीते 15 दिनों में 6599 निम्न दाब उपभोक्ताओं से 4 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक राशि वसूल की गई। बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले 5973 निम्न दाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।
अधीक्षण अभियंता(शहर वृत्त) तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा अभियान लक्ष्य पूर्ति के अनुरूप निरंतर जारी रहेगा। सहायक और कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए शहर वृत्त के 2147 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले 1174 निम्न दाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।

अधीक्षण अभियंता(वृत्त) ए.के.गौराहा ने बताया कि दुर्ग वृत्त के अंतर्गत 4452 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक राशि की वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले 4799 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।

दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करने की अपील की है। ताकि बिजली कनेक्शन काटने की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से उपभोक्ताओं को ‘‘मोर बिजली एप’’ डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करने कहा है। उन्होंने बताया कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा निर्मित “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल का विवरण, बिजली बिल पेमेंट की जानकारी, बिजली सप्लाई संबंधी षिकायत, बिल भुगतान का विवरण, बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, मींटर रीडिंग भेजने आदि की सुविधा ले सकते हैं।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!