
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्य के शासकीय एवं निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) में प्रवेश की लिए शासन द्वारा काउंसिलिंग जल्द प्रारंभ होगी। फिजियोथेरेपी महाविद्यालयो में प्रवेश के लिए छ.ग. शासन द्वारा NEET में सम्मिलित विद्याथियों की काउंसिलिंग 24 फरवरी से शुरू की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन के प्रवेश नियम क्रमांक एफ 21-02/2018/ नो / 55-4 दिनांक 25 मई 2018 के कंडिका क्रमांक 3 (अ) के अनुसार बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी (BPT)* पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार से न्यूनतम अहर्ताकारी अंक Minimum Cut Off Marks की आवश्यकता नहीं है।
NEET परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई न्यूनतम अंक (Min Cut Off Marks) की बाध्यता नहीं है। बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी का चार वर्ष और छह माह का पाठ्यक्रम है।
छत्तीसगढ़ में दो फिजियोथेरेपी महाविद्यालय हैं। शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, रायपुर और प्राइवेट फिजियोथेरेपी महाविद्यालय अपोलो कालेज ऑफ फिजियो थेरेपी दुर्ग में है। फिजियोथेरेपी कॉउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8770899607 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal