Breaking News

हेल्थ टिप्स : रेगुलर एक्सरसाइज, वाकिंग और योगा की आदत बनाएं : अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ डॉ मनीष यादव (M.D. PHYSICIAN) ने सलाह दी है कि बार-बार मौसम बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के मरीजों संख्या में भले ही गिरावट आ रही हो लेकिन अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लोगों को नियमित रूप से सुबह उठकर कम से कम एक घंटे एक्सरसाइज करने, योगाभ्यास करने और ताजा व गर्म भोजन का सेवन करने की आदत बना लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल का भी सेवन करना चाहिए।

डॉ मनीष यादव ने सलाह देते हुए कहा है कि पिछले दो साल में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के फैलाव के साथ ही बार-बार मौसम में बदलाव हुए हैं, उसके कारण स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। सर्दी, खांसी, बुखार समेत वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों के खतरे के मद्देनजर पर्याप्त सावधानी बरतना चाहिए। खास तौर पर महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को इन बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है।

डॉ यादव ने कहा कि काढ़ा का सेवन दिन में तीन बार से ज्यादा न करें। कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार कमी के बावजूद मास्क पहनकर रखें। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। कोरोना सहित किसी अन्य बीमारी के लक्षण नजर आने पर लापरवाही न करें। तत्काल मेडिकल परामर्श जरूर लें।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!