अजब -गजब दुनिया :

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
धरती पर हजारों की तादाद में बेहद अनोखे और खूबसूरत द्वीप हैं, जहां बड़ी तादाद में लोग घूमने के लिए हर साल जाते हैं। एक ऐसा टापू भी है, जहां इंसान नहीं, बल्कि खरगोश रहते हैं। यह आईलैंड जापान में है। ओकुनोशिमा हिरोशिमा प्रीफेक्चर द्वीप को पर्यटन के लिए आदर्श स्थान माना जाता है।

आइलैंड पर खरगोशों की संख्या लोगों को आकर्षित करती है। बड़ी संख्या में खरगोशों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अब यह आइलैंड टूरिस्ट रिसोर्ट के लिए पॉपुलर हो गया है, जिसमें एक गोल्फ कोर्स का मैदान भी बना हुआ है।आईलैंड पर कुत्ते और बिल्ली नहीं पाए जाते। इसी कारण खरगोश सुरक्षित रहते हैं और आज के समय में रैबिट आइलैंड पर कुत्ते और बिल्लियों को लाने पर प्रतिबंध है। इस द्वीप पर अब आपको कई रेस्टोरेंट और होटल भी हैं।
कहा जाता है कि सेकंड वर्ल्ड वार के पहले जापानी सैनिकों ने गुप्त रूप से हजारों टन जहरीली गैस बनाई थी, जिसके असर का पता लगाने टेस्टिंग के लिए खरगोशों को लाया गया था। उस समय से यहां खरगोशों की संख्या बढ़ती रही और आज यहां उनकी संख्या हजारों में है।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस द्वीप को छोड़ दिया गया। हालांकि, जापान की सरकार का कहना है कि उन खरगोशों को कारखानों के साथ नष्ट कर दिया गया था। जापान सरकार का दावा है कि द्वीप पर मौजूद मौजूदा खरगोशों का परीक्षणों में इस्तेमाल किए गए खरगोशों से कोई ताल्लुक नहीं है। इस आईलैंड पर खरगोशों की संख्या प्रतिबंधित है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal