Breaking News

दुकानदारों को सख्त चेतावनी : दुकान के बाहर सामान रखकर न करें कारोबार : अब समझाईश नहीं देंगे : सामान होगा जब्त : वसूला जाएगा जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश और निगमायुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में निगम की अतिक्रमण टीम ने आज फिर मार्केट एरिया सहित अन्य स्थानों पर बनी दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाई की। सामान को दुकान के बाहर रखकर कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकान के बाहर सामान रखा तो  जुर्माना वसूल किया जाएगा। सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।

गुरुवार को निगंम की टीम ने न्यू बस स्टैण्ड एरिया, पचरी पारा होते हुए स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटवाया। लगभग 90 दुकानदारों का सामान हटाने की कार्रवाई की गई। सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, बाजार प्रभारी थान सिंह यादव, भुवन साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम के मेंबर मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!