Breaking News

राजेन्द्र पार्क में फ्लॉवर शो 27 फरवरी को : गीत-संगीत के कार्यक्रम भी होंगे

दुर्ग में 2020 में हुए फ्लॉवर शो की तस्वीर …
  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक राजेन्द्र पार्क में कराएं पंजीयन 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / राजेंद्र पार्क में 27 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे से फ्लॉवर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरूप नगर निगम द्वारा लगातार तीसरे साल फ्लॉवर शो का आयोजन होगा। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर फ्लॉवर शो कार्यक्रम के लिए निगम के ईई मोहन पुरी गोस्वामी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक अभियंता जितेन्द्र समैया को सहायक बनाया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने बताया कि फ्लॉवर शो कार्यक्रम में इस बार भी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन के लिए स्टॉल बनाया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पहुँचकर अपना पंजीयन कराने की सुविधा रहेगी।

आज फ्लॉवर शो कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने आज राजेन्द्र पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी मोहनपुरी गोस्वामी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, अनीस रजा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

राजेन्द्र पार्क में होने वाले फ़्लावर शो में शाम के समय छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार संगीत मंडली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजेन्द्र पार्क में स्व सहायता समूहों द्वारा विभिन्न सामग्री के स्टाल भी लगाए जाएंगे। नर्सरी वालों के लिए यहां निशुल्क स्टाल लगाने की सुविधा दी गई है। 

Check Also

सीएम ने अचानक रुकवाया काफिला, सड़क किनारे मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा  से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!