Breaking News

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी की फ्लाइट का खर्च उठाएगी सरकार

  • मोदी सरकार ने कड़ी आलोचना के बाद लिया निर्णय : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को राहत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए व्यवस्था करेगी। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दें कि ईराक युद्ध के दौरान कांग्रेस सरकार ने लाखों भारतीय लोगों को सकुशल वापसी की व्यवस्था की थी और सैकड़ों फ्लाईट के माध्यम से उन्हें स्वदेश वापस लाया गया था। उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी। हाल ही में एयर इंडिया को निजी हाथों में बेचे जाने के बाद यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस भारत वापस लाने के लिए प्लेन किराया लगभग 60 हजार रुपए कर दिया गया।

वहां फंसे लोगों के परिजनों सहित राजनीतिक दलों ने इस मामले में केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। लगातार केंद्र सरकार की किरकिरी होने के बाद अब यह खबर आ रही है कि यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। वापसी का खर्च भी केंद्र सरकार उठीएगी।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!