Breaking News

दुर्ग के 17 गांवों से गुजरेगी मुंबई से झारसुगुड़ा तक बिछने वाली गैस पाइपलाइन : प्रभावित लोगों को मिलेगा मुआवजा

  • ननकट्टी, अंजोरा, बोरेगांव, टेमरी सहित 17 गांवों से गुजरेगी पाइपलाइन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / भारत सरकार द्वारा लोकहित में गेल लिमिटेड को मुबंई-नागपुर-झारसुगुड़ा परियोजना के माध्यम से प्राकृतिक गैस परिवहन के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम सौंपा गया है। यह पाइपलाइन दुर्ग जिले के ननकट्टी, अंजोरा, बोरेगांव, टेमरी सहित अन्य 17 गांवों से गुजरेगी। पाइपलाइन बिछाने के कारण यहां के भू-स्वामियों की भूमि प्रभावित होगी। दुर्ग जिले में करीब 38.762 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन अधिनियम 1962 के तहत प्रभावित कृषकों को भूमि उपयोग अधिकार का मुआवजा और खड़ी फसल या अन्य परिसंपत्ति की हानि होने पर क्षतिपूर्ति राशि प्रदान किया जाएगा। परियोजना के लिए भारत के राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन 11 फरवरी 2022 को किया गया है। इस अधिसूचना के मिलने के 21 दिन के भीतर लिखित रूप से आक्षेप प्राधिकारी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वितीय मंजिल अरीना द बुटीक होटल वीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर को भेज सकते हैं।

Check Also

भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!